फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुलायम की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती को सपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के साथ मनाया। इस दौरान मरीजों में फल वितरण कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वरिष्ठ सपा नेता दिलीप शुक्ला की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजवादी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 20 यूनिट रक्तदान किया गया। वरिष्ठ समाजवादी नेता बिंद्रेश कनौजिया ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीब, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की सेवा को जीवन का ध्येय बनाया, उसी संकल्प को लेकर हम आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल यादव, आमिर हुसैन, तसव्वर हुसैन, कयामुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें