15 मार्च को पीडीए दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिला कार्य समिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर कांशीराम की जयंती 15 मार्च को बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने सभी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ताकत और जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से कम से कम 50 पीडीए समाज के लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने का प्रयास करें। जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा पीडीए समाज के हक-हकूक छीनने की साजिश रच रही है। बैठक के दौरान डॉ. कृष्ण भान सिंह, भाई रामलाल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव, निमेश मंगल, डॉ. राजेश यादव, देवेंद्र प्रताप शाही, राजेश निषाद, सुमन ओझा, गीता रत्ना पासवान, मक्खू प्रसाद, सत्यभामा सिंह और छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर यज्ञदत्त पासवान ने अपने विचार रखे।
बैठक में मौजूद लोगों ने पीडीए समाज को संगठित करने और कांशीराम जयंती को सफल बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान प्रणय गौतम, शत्रुघ्न कनौजिया, विजय यादव, अमरनाथ यादव, आमिर खान, दिलीप शुक्ला, संजय कनौजिया, राजू दुबे, अमरजीत साहनी, राहुल पांडे, भीम यादव मौजूद रहे। संवाद