फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधायक को कहीं और शिफ्ट करने की सूचना पर जेल पहुंचे सपा नेता

विज्ञापन
जिला कारगार के बाहर इरफान सोलंकी को दूसरे जगह शिफ्ट किए जाने की सूचना पर पहुंचे सपा कार्यकर्ता।स? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
विधायक को कहीं और शिफ्ट करने की सूचना पर जेल पहुंचे सपा नेता
विज्ञापन

महराजगंज। कानपुर जेल से महराजगंज जेल में लाए गए सपा विधायक इरफान सोलंकी बुधवार को पूरी रात करवटें बदलते रहे। जेल मैनुअल के अनुसार उन्हें आम बंदी की तरह रखा गया है। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने पढ़ने के लिए अखबार मांगा, लेकिन नियम के अनुसार अतिरिक्त सुविधा नहीं दी गई। जेल में बने टेलीफोन बूथ से उन्होंने घर पर बातचीत की।
जिला कारागार के सामने बृहस्पतिवार को कुछ सपा नेता पहुंच गए। उन्हें पता चला था कि सपा विधायक पेशी पर जाने वाले हैं। काफी देर तक सपा नेता अपनी गाड़ी खड़ी कर इधर-उधर टहलते रहे।
विज्ञापन

दरअसल, सपा के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई कि सपा विधायक को महराजगंज जिला जेल से कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद सपा कार्यकर्ता जेल के बाहर पहुंच गए। इस दौरान विंद्रेश कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, तसौर हुसैन, राहुल मिश्रा, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि सपा विधायक को पेशी पर ले जाया जाएगा, लेकिन यहां आने पर सही जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसा लगा रहा है कि सरकार जानबूझकर सपा विधायक को परेशान करने की कोशिश कर रही है। उधर, जेल प्रशासन सपा विधायक को कहीं और ले जाने की बात से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सपा विधायक की पेशी जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। उन्हें कहीं और ले जाने की बात निराधार है। जेल मैनुअल के अनुसार आम बंदी की तरह जरूरी सुविधाएं मिली हैं।
- डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें