फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पशु तस्करी में सपा नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के छंहू गांव निवासी सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पशु तस्करी के मामले में उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गोरखपुर और कुशीनगर जिलों में पशु तस्करी सहित कुल 32 प्राथमिकी दर्ज हैं। अमरेश यादव तुर्कपट्टी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर पूर्व में गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के लिए दस से अधिक थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी। अमरेश यादव तमकुहीराज पश्चिमी क्षेत्र के वार्ड नंबर 41 से जिला पंचायत सदस्य है। उसकी पत्नी रानी यादव गांव की प्रधान हैं। पुलिस का कहना है कि सक्रिय कार्रवाई के बाद आरोपी ने राजनीति में प्रवेश कर लिया था और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर पशु तस्करी के नेटवर्क को बैकअप देता था। पुलिस को जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे पुष्टि हुई है कि अमरेश यादव गोरखपुर, कुशीनगर और गोपालगंज तक फैले पशु तस्करी गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था। उसके खिलाफ दर्ज तीन मामलों में न्यायालय से वारंट भी जारी था।
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सपा के विधानसभा अध्यक्ष विजय के नेतृत्व में कई सपा नेता थाने पहुंचे और कार्रवाई को गलत बताते हुए पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कानून सम्मत कार्रवाई का हवाला देते हुए नेताओं को समझाया, जिसके बाद वे लौट गए। आरोपी के खिलाफ कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी, कसया, हाटा, सेवरही तथा गोरखपुर जिले के खोराबार और बस्ती जिले में गो तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पहले से दर्ज मामलों में आरोपी के विरुद्ध वारंट जारी था। वह संगठित रूप से पशु तस्करी का गिरोह संचालित करता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

- डॉ. अजय कुमार सिंह, सीओ पडरौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें