फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रेडीह वार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली चपेट में आ गए थे दोनों किशोर
विज्ञापन

अनुकल्प केडिया की मौत, घायल आर्यन मिश्रा को जिला अस्पताल किया गया रेफर
निचलौल। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निचलौल के हर्रेडीह वार्ड में बुधवार को सड़क हादसे में साइकिल सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराकर और मृत किशोर के शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रत्यदर्शियों के मुताबिक, नगर पंचायत निचलौल के मियां बाजार निवासी अनुकल्प केडिया (15) दोस्त आर्यन मिश्रा (14) के साथ साइकिल से शहर से सिसवा बाजार रोड से गुजर रहे थे। अभी दोनों हर्रेडीह वार्ड पहुंचे थे कि एक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अनुकल्प केडिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि आर्यन मिश्रा की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनुकल्प केडिया की मौत के बाद परिजनों के कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार हादसे के बाद दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल किशोर का इलाज परिजनों की ओर से कराया जा रहा है। जबकि मृत किशोर का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें