फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसपी ने साइबर थाने का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बृहस्पतिवार को साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाना परिसर की कार्यप्रणाली, स्वच्छता, अभिलेखों की स्थिति, साइबर अपराध से संबंधित मामलों के निस्तारण की प्रगति का मूल्यांकन करना था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था और विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की। विशेष रूप से, साइबर क्राइम से संबंधित प्रार्थना पत्रों की स्थिति का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों के प्रति बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा करते हुए, साइबर थाना के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रार्थना पत्रों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि साइबर अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई न केवल जनता का विश्वास बढ़ाएगी बल्कि अपराधियों पर अंकुश लगाने में भी सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें