फरेंदा क्षेत्र के आधार शिला वृद्धाश्रम में वृद्धों को उपहार देते एसपी आरपी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
महराजगंज। एसपी आरपी सिंह ने बुधवार को फरेंदा क्षेत्र के गणेशपुर के आधार शिला वृद्वाश्रम में बुजुर्गों के संग दीपावली मनाई। एसपी ने वृद्वाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ एसपी गए और उनकेा मिठाई, मोमबत्ती, लाई और 100-100 रुपए दिया।
अपने बीच जिले के कप्तान को पाकर बुजुर्ग बहुत ही खुश हुए। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है, ऐसे में अपनी उन लोगाें को भी मदद करनी चाहिए जो किसी कारण से खुशियां नहीं मना पा रहे हैं। इस मौके पर एसओ सत्येन्द सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह के अलावा तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।