फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौली मार्ग पांच घंटे जाम, दिक्कतें बढ़ीं

Tue, 29 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
रोड़ पर जाम
विज्ञापन
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर कैंपियरगंज में सोमवार को सड़क चौड़ी करने के दौरान निकाली मिट्टी को सड़क पर ही डाल देने से लोगों को पांच घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। पुलिस के प्रयास से किसी तरह रास्ता साफ हो सका।
विज्ञापन


कैंपियरगंज बस स्टैंड चौराहे से एक किलोमीटर दक्षिण उत्तर तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ। इसके अलावा बस स्टेशन चौराहे के पास ही पुलिया निर्माण के लिए आधी सड़क खोद दी गई। सड़क के दोनों किनारों से निकाली गई मिट्टी को सड़क पर ही डालने और पुलिया के लिए आधी सड़क खोदने से सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक वाहनों का जाम लगा गया। जाम में ट्रकों के अलावा बसें और कार भी फंसी रहीं। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। जाम की खबर लगते थाने से पुलिस पहुंची और किसी तरह जाम खुलवाई। 

क्षेत्र के शिक्षक धनंजय मणि त्रिपाठी, मोहम्मद तारिक, प्रधान राधेश्याम जायसवाल, राजेश वर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण करा रही कंपनी एक तरफ  का कार्य पूर्ण कर दूसरी तरफ का काम शुरू करे तो लोगों कोपरेशानी नहीं होगी जाम से भी निजात मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें