अधिवक्ताओं ने जिला जज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
जिला जज के सेवानिवृत्त होने पर दीवानी न्यायालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सिविल बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला जज शशिकांत पांडेय ने वाद कारियों को त्वरित न्याय दिलाने और गरीबों का ध्यान रखने की बात कही।
जिला जज ने कहा कि कार्यकाल के दौरान गरीबों और पीड़ितों के हितों के लिए कार्य किया है। समस्या समाधान के लिए प्रयासरत रहा। कहा कि बार व बेंच के सहयोग से ही न्यायपालिका कार्य करती है। सेवानिवृत्त के बाद भी लोगों की सेवा के लिए तैयार रहूंगा। एडीजे गोविंद शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता वादकारियों के साथ न्याय के लिए हमेशा तैयार रहें।
सीजेएम दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि कार्यकाल के दौरान काम करके समय गुजारना व समय को एक युग बना देना व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण होता है। बार अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि जिला जज को जो सहयोग मिला वह नहीं भूलेगा। मंत्री प्रेम सिंह ने कहा जिला जज हमेशा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अरविन्द मिश्रा ने किया। डीएन मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, रामसहाय गुप्ता, ज्वालामणि, विनोद चंद मणि, शम्भूनाथ यादव, मनोज मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। अतुल श्रीवास्तव, स्कन्द श्रीवास्तव, रामरूप, ओंकार मौर्या, मोहम्मद हई, शैलेन्द्र सिंह, रवि उपाध्याय, सुधाकर पांडेय आदि रहे।