फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दामाद व उसके परिजनों पर जमीन हड़पने व मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सोहगौरा की एक वृद्धा ने दामाद व उसके परिजनों पर जमीन कब्जाने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता राजदेई ने बताया कि चार पुत्र व दो बेटियां हैं। उसकी एक पुत्री का विवाह थाना कोतवाली, अंतर्गत एक वार्ड निवासी एक युवक के साथ हुई थी। बेटी की करीब दो वर्ष पूर्व मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चौक थाना क्षेत्र के सोहगौरा में जमीन है, जिसे 7 मार्च 2025 को अपने पुत्र, बहुओं व नातिन के नाम विधिवत विक्रय कर दिया है। इसके बावजूद बड़ा दामाद अपने बच्चों के साथ सोहगौरा की जमीन व घर पर जबरन कब्जा करने की नीयत से लगातार दबाव बना रहा है। आरोप है कि विगत 10 मार्च की शाम वे लोग पीड़िता के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जबरन फसल काट लेने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें