फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संपत्ति विवाद में पिता पर हमला करने वाला बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता पर लोहे के पंच से हमला करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

धरमौली गांव निवासी गिरजेश (45) ने बताया कि उनके बेटे राहुल की शादी करीब एक माह पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से राहुल अलग रहने और पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार दोपहर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान राहुल ने पास में रखा लोहे का पंच उठाकर उनके सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए। प्रभारी एसओ अक्षय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें