नगर के बस स्टेशन के पास लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर रही भीड़।
- फोटो : MAHARAJGANJ
कहीं दुकानें खुलीं तो कहीं बंद रहीं
महराजगंज। कोरोना के घटते संक्रमण को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन की व्यवस्था भी बदहाल दिखने लगी है। जिले में अब प्रशासनिक सख्ती का असर नहीं दिख रहा है। दुकानदार भी मनमाने तौर पर दुकान खोल रहे हैं। दुकानों के खुले रहने से उमड़ने वाली भीड़ से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है, वहीं जिम्मेदार खामोश हैं।
कोरोना के घट रहे संक्रमण के बीच प्रशासन ने दुकानदारों को पांच दिन दुकान खोलने की छूट दी है। शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह बंदी (आवश्यक सेवा को छोड़कर) के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमण घटने से आमजन बेफिक्र हो गए हैं, वहीं दुकानदार भी इसका फायदा उठाने में लगे हैं। वे वीकेंड लॉकडाउन में भी दुकानें खोल रहे हैं। अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।