फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीणों की समस्याओं का करें निस्तारण

Sat, 24 Feb 2024 08:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिले में 66 प्रार्थना पत्र आए इसमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। चौक थाना में एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने थाना चौक का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यालय के अभिलेखों और महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मी को रजिस्टर अपडेट करने के निर्देश दिए। थाना चौक में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एसपी ने कहा कि जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पूर्व में गठित पुलिस व राजस्व की टीमें संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण करें। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनां। इस दौरान चार मामले आए। एक मामला रास्ते के विवाद से जुड़ा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते की जमीन खाली कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें