फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधान दिवस : साहब! खतौनी में बेटे के साथ मेरा भी नाम दर्ज कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। साहब! पति की मृत्यु के बाद बेटे ने सभी गाटों पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। विधवा होने के कारण जीविकोपार्जन करने का और कोई साधन नहीं है। बेटे की उपेक्षा के कारण मेरा जीना दुश्वार हो गया है। यह बातें फरेंदा क्षेत्र के डड़वार खुर्द निवासी शैलेंद्री पांडेय ने जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को शिकायती पत्र देते हुए कही।
विज्ञापन

महिला ने कहा कि पति कृष्णमुरारी पांडेय की मृत्यु के बाद बेटे ने पति के जमीन को वसीयत के जरिए अपना नाम दर्ज करा लिया। जबकि पति के मृत्यु के बाद सभी जमीन का वरासत होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने मामले की जांच एसडीएम को सौंपी है। वहीं फरियाद लेकर पहुंचे जगदंबा उपाध्याय ने कहा कि पौधारोपण के नाम से दर्ज जमीन पर खेती करने की शिकायत की है। टीचर कॉलोनी आनंदनगर के अरविंद मिश्र व सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि नहर विभाग द्वारा अधूरे नहर को शुरू कराने के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई। साथ ही गेंहू की बोआई भी नहीं हो पाई है। इससे काफी क्षति हुआ है। उन्होंने स्थलीय जांच करा कर क्षतिपूर्ति की मांग की है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 136 में से 10 मामलों का निस्तारण किया गया। कोल्हुई के आबिद अली ने खलिहान की जमीन में गांव के एक व्यक्ति पर अवैध रूप से निर्माण कराने की शिकायत कर उसे तत्काल हटाने की मांग की है। डड़वार खुर्द के भगवानदास ने किसान सम्मान निधि बंद होने की शिकायत की है। सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का आदेश डीएम ने दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम, बीएसए रिद्धि पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें