फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोसदन से सोलर पैनल चोरी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र की ग्रामसभा मदनपुरा स्थित गो सदन से मंगलवार की रात को सोलर पैनल चोरी हो गए। बुधवार सुबह परिसर में सो रही इंद्रावती पत्नी रामभुआल की नींद खुलने के बाद घटना की जानकारी हुई। उन्होंने मामले की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों ने निचलौल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की बात कह रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि त्योहार को लेकर पुलिस ड्यूटी में व्यस्तता के कारण तत्काल घटना का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस टीम मामले की पारदर्शिता से जांच कर रही है। साक्ष्य मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

24 दिन में चोरी की चार घटनाएं, एक का भी खुलासा नहीं

निचलौल थाना क्षेत्र में दो अगस्त से 26 अगस्त के बीच चोरी की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन अभी तक किसी मामले का पुलिस अनावरण नहीं कर सकी है। दो अगस्त को कुआरीसती गांव में अध्यापक भगवान दास के सूने घर से जेवरात और नकदी चोरी हुई थी। वहीं 11 अगस्त की रात नगर पंचायत कार्यालय और थाने से करीब 300 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय निचलौल में चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़कर स्टेशनरी, गैस सिलेंडर, चटाई और एलईडी बल्ब समेत सामान चोरी कर लिया था। इसी महीने तहसील परिसर से तहसीलदार के अर्दली किशोरी लाल का मोबाइल फोन समेत सामान चोरी होने की घटना भी सामने आई थी। इन मामलों में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले चिंताजनक है पुलिस टीम लगा दी गई है बहुत जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें