फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख से लगाई जाएगी 50 सोलर लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
60 लाख से जगमग होंगे 24 सार्वजनिक स्थान
विज्ञापन

महराजगंज। सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत जिले के तीन ब्लॉकों के 24 सार्वजनिक स्थल 50 सोलर लाइटों की दूधिया रोशनी से जगमग होंगे। इस योजना पर कुल 60 लाख 72500 रुपये खर्च होंगे।
सीमावर्ती क्षेत्रों में पथप्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए लक्ष्मीपुर, निचलौल व नौतनवां ब्लॉक से सोलर लाइटे संबंधी प्रस्ताव मांगे गए थे। तीनों ब्लॉकों से इसके लिए कुल 24 स्थलों का चयन कर 50 सोलर लाइटें लगाने का प्रस्ताव है। नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विकास विभाग ने इस प्रस्ताव को शासन के पास भेज दिया है। धनराशि अवमुक्त होने के उपरांत सोलर लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे जहां लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगी। वहीं, उन्हें सुविधाजनक तरीके से अपने कार्यों को करने का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नेडा के परियोजना अधिकारी उदयभान त्रिपाठी ने बताया कि हर सोलर लाइट की कीमत 121250 रुपये निर्धारित है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद सोलर लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

--------
नौतनवां ब्लॉक में लगेंगी 24 सोलर लाइटें
नेडा ने जो प्रस्ताव शासन को भेजा है उसके मुताबिक नौतनवां ब्लॉक में सर्वाधिक 24, लक्ष्मीपुर में आठ तथा निचलौल में 18 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। नौतनवां ब्लॉक में राजाबारी, झिंगटी, बरगदवा, सेवतरी, मर्यादपुर, भगवानपुर, लेहड़ा, अहिरौली, श्यामकाट व सोनौली में सोलर लाइटे लगेंगी। इसी तरह, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में नईकोट, परमेश्वरपुर, महदेवा बसडीला, बटईडीहा व एकसड़वा तथा निचलौल ब्लॉक के औरहवा, धमउर मटरा, बहुआर खुर्द, रामचंद्रही, अमरहवा, शीतलापुर, मरचहवा, रेंगहिया एवं ठूठीबारी में भी लाइटें लगाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें