फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सामाजिक विज्ञान की किताब पर रोक, आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में एनसीईआरटी से प्रकाशित आठवीं सामाजिक विज्ञान की किताब को पढ़ाना और बिक्री करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों सामाजिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तक ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियोंड’ को लेकर तल्ख टिप्पणी की थी। इसके बाद एनसीईआरटी ने प्रतिबंधित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बीएसए व डीआईओएस का आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 500 से अधिक पूर्व माध्यमिक स्कूल व 278 माध्यमिक स्कूलों संचालित हैं। एनसीईआरटी का पत्र मिलने के बाद शनिवार को डीआईओएस व बीएसए ने निर्देश जारी किया है। निर्देश में कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान पुस्तक ‘’एक्सप्लोरिंग सोसाइटी : इंडिया एंड बियोंड’ पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। जिले में भी इस पुस्तक की बिक्री और स्कूलों में इसके उपयोग पर रोक लगा दी गई है। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि एनसीईआरटी की पुस्तकों की निगरानी के लिए राजकीय प्रधानाध्यापकों की टीम बनाई गई है। टीम को निर्देश हैं कि उक्त शीर्षक की किताब किसी दुकान पर बिकती मिले तो जब्त करते हुए रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें