फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहाड़ों पर बर्फबारी... सर्द हवा से बढ़ी जिले में ठंड

Mon, 18 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते सर्द हवा ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा के चलते दिन में निकली धूप भी बेअसर साबित हो रही थी। रविवार को न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
रविवार को धूप निकलने के साथ सर्द हवा चलती रहीं। बर्फीली हवा के चलते पूरे दिन गलन बरकरार रही। दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसका असर 19 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है।
-
ठंड में ये उपाय जरूर करें
हमेशा गर्म कपड़े पहनें, कान को ठीक से ढंक कर रखें।
खुद को साफ रखें और आसपास भी स्वच्छता बनाकर रखें।
ज्यादा ठंडे पानी के सेवन से बचें, हो सके तो गर्म पानी पीएं, इससे कई फायदे मिलेंगे।
गुनगुने पानी से ही स्नान करें।
ठंड में मौसमी फलों का सेवन जरूर करें।
समय पर खाना खाएं और अच्छी नींद जरूर लें।
बच्चों को हमेशा गर्म कपड़े पहनाकर रखें और पांव में मोजे पहनाएं।
-

अचानक तापमान बदलने से होते हैं बीमारडॉ. एएम भाष्कर ने बताया कि बदलते मौसम में लोग बिस्तर से तुरंत उठते ही बाहर चले जाते हैं। योग करने लग जाते हैं। एकदम से गर्मी से ठंडे में जाना ही लोगों को बीमार बनाता है। सबसे खास बात यह है कि सुबह जैसे उठें तुरंत बिस्तर ना छोड़ें बल्कि उठाकर दो मिनट बिस्तर पर ही अपने शरीर का तापमान सामान्य करें। नहाते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। पानी को सीधा सिर पर न डालें। पहले पैरों पर फिर शरीर पर और इसके बाद सिर पर डालकर नहाएं। सर्दियों में इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखेंगे तो कभी बीमार नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन


ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया
महराजगंज। ठंड बढ़ने के साथ ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। शहर में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ देखने को मिली। हालांकि फिक्स रेट के चलते मोलभाव करने वाले ग्राहक निराश होकर जाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें