फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने आभूषण की दुकान से लाखों के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उचक्कों ने आभूषण की दुकान से लाखों के जेवर उड़ाए
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र के धानी ढाला स्थित आभूषण की दुकान में जेवरात देखने के दौरान उचक्कों ने करीब तीन लाख के सोने के जेवरात उड़ा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के धानी ढाला पर सत्यप्रकाश वर्मा ने किराए के मकान में करीब दस दिन पूर्व आभूषण की दुकान खोली थी। शुक्रवार को वह दुकान में मौजूद नहीं थे। उसी दौरान बाइक सवार दो लोग दुकान पर पहुंचे और उनके बेटे से चांदी के कुछ जेवरात दिखाने को कहा। पांच सौ रुपये में चांदी का कुछ सामान खरीदा और पायल दिखाने के लिए कहा। इसी बीच मौका देखकर उचक्कों ने काउंटर में रखे सोने के जेवरात उड़ा दिया और दुकान से चले गए। कुछ देर बाद दुकानदार ने सामान मिलाया तो चोरी की जानकारी हुई। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक उचक्के फरार हो गए थे। सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि करीब 90 ग्राम सोने के जेवरात थे, जिनकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें