फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लग्जरी वाहन से हो रही थी तस्करी, 10 लाख के सामान बरामद

Mon, 05 Feb 2024 09:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत नेपाल सरहद पर इन दिनों लग्जरी वाहनों से तस्करी हो रही है। इसका खुलासा सोमवार को निचलौल कस्टम टीम ने एक लग्जरी वाहन से चाइनीज पॉपकॉर्न, चीनी और लहसुन बरामद कर किया है। वही मौके से टीम एक व्यक्ति को भी पकड़ लिया है। बरामद सामान को गोरखपुर ले जाया जा रहा था। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा कि मुखबिर से सूचना मिली की भारत नेपाल सरहद पर लग्जरी वाहनों से कीमती सामानों की तस्करी की जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर टीम निचलौल महराजगंज की मुख्य सड़क के किनारे खड़े होकर आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी करने लगी। इसी बीच सरहद की ओर से एक संदिग्ध लग्जरी वाहन आती दिखाई दी। जिसे टीम ने रोक तलाशी ली, तो लग्जरी वाहन से विदेशी 24 बोरी पॉपकॉर्न और 8 बोरी चीनी तथा लहसुन बरामद की गई। वही मौके से वाहन चालक को भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए चालक ने टीम के पूछताछ में अपना नाम रत्नेश निवासी पड़रौना जिला कुशीनगर बताया है। सरहद से सटे लक्ष्मीपुर गांव से सामान को लग्जरी वाहन की मदद से गोरखपुर ले जा रहा था। टीम ने बरामद सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें