फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

Mon, 05 Feb 2024 09:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्षों से लंबित चयन वेतनमान, दिव्यांग वाहन भत्ता, नगरीय आवासीय भत्ता आदि जानबूझ कर लंबित रखा गया है।
विज्ञापन

ऑफलाइन सर्विस बुक की मान्यता शासन से समाप्त होने के बावजूद ऑफलाइन सर्विस बुक की मांग करना शासनादेश के विपरीत है। इस दौरान मिठौरा के 2011 का बोनस भुगतान, आयकर आगणन फॉर्म अविलंब उपलब्ध कराने, टैबलेट संचालन के लिए शिक्षकों के व्यक्तिगत सिम और आई डी का प्रयोग से मुक्त करने, सत्यापन पूर्ण होने के बाद एरियर आदेश निर्गत करने सहित 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्यायों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र, मनौवर अली, अखिलेश पाठक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें