-टीम 30 बोरी चावल और 9 साइकिलें बरामद, तस्कर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद पर लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस कड़ी सुरक्षा का दावा कर रही है। वहीं तस्कर सरहद पर तस्करी कर इनकी सुरक्षा और सतर्कता की पोल खोल रहे हैं। मंगलवार को 30 बोरी चावल और 9 साइकिलें बरामद हुईं, जबकि तस्कर भाग गए।
जानकारी के मुताबिक ठूठीबारी सशस्त्र सीमा बल के आरक्षी मनोज कुमार व राधिका रंजन सरहद पर गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की सरहद के पिलर संख्या 507/12 से सटे गांव टडहवा के पास से कुछ लोग साइकिल की मदद से चावल की तस्करी कर नेपाल भेज रहे हैं। सूचना के बाद सुरक्षा टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। टीम को देख तस्कर साइकिल पर लदी चावल की खेप छोड़कर भाग निकले। टीम मौके से नेपाल भेजी जा रही 30 बोरी चावल और 9 साइकिल को बरामद कर ली। टीम ने बरामद चावल और साइकिल को ठूठीबारी कस्टम को सौंप दिया।
वहीं ठूठीबारी बीओपी इंचार्ज एसएसबी मुकेश कुमार ने कहा की सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं सरहद के कई जगहों पर जरूरत के मुताबिक गश्त भी बढ़ा दी गई है। सरहद पर तस्करी रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।