फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सागौन की 20 बोटा लकड़ी और वाहन के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक नेपाल भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी तस्करी के खिलाफ एसएसबी और वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

हरदीडाली के मुरदहिया घाट के पास की गई कार्रवाई
खनुआ। एसएसबी 66वीं वाहिनी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को 20 बोटा सागौन की लकड़ी और पिकअप वाहन को जब्त किया है। टीम ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी नेपाल सीमा में भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह एसएसबी 66वीं वाहिनी की सीमा चौकी हरदीडाली के सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन दास, 3 अन्य कार्मिक तथा वन चौकी उत्तरी चौक के उपनिरीक्षक जितेंद्र गौड़ सीमा पर संयुक्त गश्त कर रहे थे। इस दौरान हरदीडाली के मुरदहिया घाट के पास स्थित सागौन के एक बगीचे में लकड़ी काटने की मशीन की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

आवाज की दिशा में संयुक्त टीम ने आगे जाकर देखा कि एक हरा सागौन का पेड़ कटा हुआ है और दो व्यक्ति उसे छोटे टुकड़ों में काटने के बाद बगल में खड़ी पिकअप में लादने की कोशिश कर रहे हैं। टीम को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी बगीचे के रास्ते नेपाल की तरफ भाग गया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान भोला गुप्ता निवासी ग्राम- परसौनी कला, थाना नौतनवा, महराजगंज के रूप में हुई है, वही वाहन का मालिक व चालक भी है। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह प्रमोद महाजन निवासी ग्राम चड़लहा, महराजगंज के कहने पर हरदीडाली से सागौन की लकड़ी लादकर उसके ठिकाने पर पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन

आरोपी लकड़ी एवं वाहन के संबंध में कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिस पर बरामद सागौन की 20 बोटा लकड़ी और पिकअप जब्त करके गिरफ्तार आरोपी के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग कार्यालय उत्तरी चौक रेंज, नौतनवा को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें