फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किल्लत के बीच तस्करों की चांदी...ईंधन की तस्करी कर रहे काली कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में 92.31 रुपये में डीजल खरीदकर नेपाल में करीब 140 रुपये में बेच रहे हैं तस्कर
विज्ञापन

आम लोग ईंधन के लिए पेट्रोल पंपों पर घंटों लगा रहे हैं कतार, फिर भी नहीं मिल रहा तेल
महराजगंज। जिले में डीजल-पेट्रोल का संकट के बीच तस्कर की कमाई बढ़ गई है। भारत से ईंधन खरीदकर तस्कर अपने नेटवर्क के जरिए नेपाल में भिजवा कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। इसी माह में दो बार ईंधन की तस्करी के आरोपी तेल के साथ पकड़े जा चुके हैं। तस्कर भारत से डीजल 92.31 और 98 रुपये में खरीदकर नेपाल में क्रमश: 137 और 139 रुपये में बेच रहे हैं। जबकि आम लोग अपनी जरूरत के तेल के लिए भी पेट्रोल पंपों के बाहर घंटों लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं। इसके बाद भी तेल मिलने की गारंटी नहीं है।
बृहस्पतिवार की दोपहर में बदन को झुलसा देने वाली आग बरस रही थी। चिलचिलाती धूप को देखते हुए लोग घर से बाहर निकलने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे लेकिन किसान इस चिलचिलाती धूप में भी डीजल लेने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर लाइन में खड़े रहे। हालांकि पंप सूखा पड़ा था। सुबह छह बजे से ही किसान लाइन में लगे थे दोपहर करीब 2.25 बजे डीजल आया तो किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
विज्ञापन


लाइन में लगे चौक निवासी मनोज ने बताया कि मुझे 10 लीटर डीजल चाहिए था। सुबह से ही लाइन में लगा हूं लेकिन अभी तक डीजल नहीं आया है। उन्होंने कई दिन से इस पेट्रोल पंप से उस पेट्रोल पंप तक दौड़ लगा रहा हूं लेकिन जब तक मेरी बारी आती है डीजल ही खत्म हो जा रहा है। आज शायद मिल जाए। वहीं करमहा निवासी नरेश ने बताया कि सुबह 10 बजे आया हूं लेकिन अभी तक डीजल नहीं मिला है।
नेपाल में भी ईंधन की किल्लत
सूत्रों की माने तो इस किल्लत का लाभ लेने के लिए तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। ईंधन की किल्लत नेपाल में भी है। इसलिए तस्करों को बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। भारत से डीजल-पेट्रोल खरीदकर नेपाल में ले जाकर बेच रहे हैं। पेट्रोल पंपों के आसपास चोरी-छिपे भी 140 से 150 रुपये लीटर तक बेचा जा रहा है। तस्कर भारत से डीजल 92.31 रुपये में खरीदकर तस्कर नेपाल ले जा रहे हैं। नेपाल में 222 रुपये नेपाली मुद्रा प्रति लीटर डीजल मिल रहा है। यह करीब 139 रुपये भारतीय मुद्रा है। जबकि पेट्रोल 219 रुपये नेपाली मुद्रा में बिक रहा है। यह 137 रुपये भारतीय मुद्रा है। करीब 40 से 45 रुपये प्रति लीटर के फर्क के कारण तस्करी हो रही है। तस्कर नेपाल में ले जाकर 130 से 135 रुपये में डीजल पेट्रोल बेच रहे हैं।
खनुवा संवाद के अनुसार, नौतनवा में कुल चार पेट्रोल पंप है। मुडिला में एक पेट्रोल पंप है। सोनौली में दो इस तरह से पेट्रोल पंप है। कुछ लोगों का मानना है कि पेट्रोल पंपों पर तेल पहले की तरह ही आ रहा है लेकिन नेपाल में डीजल और पेट्रोल के दाम में काफी इजाफा होने के कारण लोग तरह-तरह का हथकंडा अपनाकर डीजल तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। कुछ किसानों ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्ते पर बताया कि पेट्रोल पंप पर ट्रक या मालवाहक गाड़ियों में डीजल फूल करा लिया जाता है फिर माल लादकर नेपाल ले जाते हैं उसका अलग से किराया और तेल नेपाल में ले जाकर खाली कर देते हैं। इसमें कोई रिस्क नहीं है। कोई पूछने वाला नहीं है। देखा जाए तो नौतनवा थाना क्षेत्र के सुंडी, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा, छपवा, मुडिला, चंडीथान और सोनौली थाना क्षेत्र के शेख फरेंदा, खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदीडाली के मुरदहिया घाट, दक्षिण डाली, महुअवा घाट, रजिया घाट, केवटलिया आदि नाको के पगडंडी सीमा से तस्कर पेट्रोल पंप पर अपना सेंटिग कर तस्करी को अंजाम देते हैं। सीमा पर एसएसबी मुस्तैद रहती है पुलिस भी समय-समय पर अभियान चलाकर चेकिंग और गश्त करती रहती है लेकिन तस्करों का एक रैकेट लगा रहता है जो सुरक्षा एजेंसियों की रेकी करता रहता है और समय देखकर डीजल नेपाल पहुंचा देता है।

डीजल न होने के बाद भी लाइन में लग जा रहे लोग

शिकारपुर। डीजल-पेट्रोल संकट के कारण लोगों की हालत खराब है। डीजल-पेट्रोल न होने के बाद भी लोग लाइन में लग जा रहे हैं। डीजल के इंतजार में लोग घंटों लाइन में लग रह रहे हैं। गाड़ी पहुंचने के बाद उन्हें डीजल-पेट्रोल मिल रहा है। समय से डीजल पेट्रोल न मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं किसान अपने खेतों को लेकर परेशान हैं। समय से डीजल नहीं मिला तो धान की खेती करनी मुश्किल हो जाएगी। बल्लों स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े विनोद प्रजापति, बाबूराम यादव, गोपाल मोदनवाल, महेंद्र मिस्त्री, रामनिवास गुप्ता ने बताया कि डीजल पेट्रोल न मिलने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। इंडियन ऑयल गौनरिया, बल्लो खास, बेलवा टिकर, रजवाल डीजल-पेट्रोल न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।


केस एक

सात मई को एसएसबी 66वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर नेपाल सीमा के गांव आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा के पिलर संख्या 526/25 के पास दो बाइक पर लदी 100 लीटर डीजल के साथ दो आरोपियों को पकड़ा था। आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम नौतनवा को सुपुर्द कर दिया था।
केस- दो
बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20 मई को 160 लीटर अवैध डीजल बरामद किया। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया गया। पुलिस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। बरगदवा थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमहवां निवासी अजहर आलम, मिराज और दोगहरा गांव निवासी अनिल यादव व फिरोज के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

स्पीकअप
डीजल समय से नहीं मिल पा रहा है। घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। इसके चलते काफी दिक्कत हो रही है। अगर समय से नर्सरी नहीं पड़ेगी तो धान की खेती चौपट हो जाएगी।
- ध्रुव रौनियार, शिकारपुर
.....................
डीजल के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। पांच लीटर डीजल के लिए इतना मशक्कत करना पड़ेगा कभी नहीं सोचा था। डीजल न मिलने के कारण काफी दिक्कत हो रही है।
-संजय पटेल, बैरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें