फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा पार खाद की तस्करी कर तीन गुना दाम में बेच काली कमाई कर रहे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। खेती-किसानी का सीजन आते ही खाद के तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। भारतीय क्षेत्र से तस्कर नेपाल में खाद पहुंचा कर तीन गुना दाम में बेचकर काली कमाई कर रहे हैं। तस्कर बाइक और साइकिल से पगडंडियों के रास्ते खाद को नेपाल पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन



भारत में एक बोरी यूरिया की कीमत करीब 267.50 रुपये है। सूत्रों के अनुसार, यही यूरिया सीमा पार नेपाल पहुंचते ही एक बोरी की कीमत 600 से 900 रुपये तक हो जाती है। तस्कर कैरियर माध्यम से बाइक और साइकिल के जरिए भी खाद को सीमा पार कर रहे हैं। एक साइकिल पर दो बोरी खाद सीमा पार करने पर ही तस्कर औसतन 600 रुपये कमा ले रहे हैं।
दरअसल, भारतीय क्षेत्र में यूरिया का सरकारी मूल्य प्रति बोरी 267.50 रुपये है। एक बोरी में 45 किग्रा यूरिया होती है। जबकि नेपाल में यूरिया 900 नेपाली रुपये यानी भारतीय रुपये में 562 में मिलती है। नेपाल में पर्याप्त मात्रा में यूरिया न मिलने के कारण तस्कर भारत से तस्करी कर ले जाते हैं। वहां पर मुंहमांगा दाम पर बेचते हैं। कीमतों में भारी अंतर के कारण इसकी तस्करी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी के बाद भी तस्करों का नेटवर्क सक्रिय है।
विज्ञापन




तस्कर रात के अंधेरे में या भोर के समय साइकिल और बाइक के जरिए छोटी और बड़ी खेप नेपाल पार करा रहे हैं। खेती के ऐन मौके पर जहां स्थानीय किसानों को खाद के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है वहीं तस्करों को साठगांठ के चलते यूरिया आसानी से उपलब्ध हो जाती है।



ठूठीबारी में यूरिया के लिए हुआ था बवाल



अभी दो दिन पहले ही ठूठीबारी में बिना लाइन के यूरिया को लेकर बवाल हुआ था। इसके बाद यूरिया वितरण बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि नौतनवा थाना क्षेत्र के रमगढवा, करमहवा, खोरिया बाजार, दुर्गापुर से तस्कर खाद लाते हैं और पगडंडियों के सहारे बॉर्डर पार करा देते हैं। बॉर्डर पार होते ही यूरिया की कीमत तीन गुनी हो जाती है। सूत्रों के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र का हरदीडाली, नौतनवा का सुंडी बैरियहवा से तस्करी की जा रही है।



केस एक



19 मई को नौतनवा पुलिस ने नौतनवा थाना क्षेत्र के कर्मी पुल के पास दो बाइक पर लदी छह बोरी यूरिया खाद व दो आरोपी को पकड़ लिया था। अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया था।



केस दो



29 मई को सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने गश्त के दौरान आराजी सरकार उर्फ बैरियहवा गांव के नौसडिया टोले के पास से नेपाल निवासी एक युवक के पास से बाइक पर लदी 4 बोरी यूरिया बरामद किया था। अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।



वर्जन



खाद की तस्करी न हो इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। किसी भी हाल में तस्करी नहीं होने दी जाएगी। साधन सहकारी समिति और लाइसेंस धारी दुकानदारों को बिना खतौनी और आधार कार्ड के खाद न देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के लिए अधिकारियों की टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन




- शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी

.....................
किसी भी हाल में बॉर्डर से तस्करी नहीं होने दी जाएगी। तस्करी न हो इसके लिए पुलिसकर्मियों और थानाध्यक्ष को अलर्ट कर दिया गया है।
-बंसत कुमार सिंह, सीओ नौतनवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें