फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी जोगियाबारी के मुस्तैद जवानों और वन रेंज कार्यालय लक्ष्मीपुर की संयुक्त टीम ने पिकअप पर लदे 25 बोटा सागौन की लकड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी और बरामद लकड़ी को वन रेंज कार्यालय लक्ष्मीपुर को सौंप दिया।
विज्ञापन

सीमा चौकी जोगियाबारी के प्रभारी सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर सेमरहना गांव से अवैध रूप से सागौन की लकड़ी काटकर उसकी तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह के निर्देशन में एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया। साथ ही वन रेंज कार्यालय लक्ष्मीपुर को भी सूचित कर संयुक्त ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार की गई एवं संयुक्त गश्ती दल ने चिह्नित स्थान पर छुपकर घात लगाया। इसी दौरान एक पिकअप आता दिखाई दिया। सुरक्षा बलों को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अशोक, निवासी महुअवा जिला महाराजगंज बताया और स्वीकार किया कि वह लकड़ी अवैध रूप से लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें