फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठगी के आरोपी का 151 में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के सेखुई बाजार में 13.50 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में शनिवार को नया घटनाक्रम सामने आया है। निवेश और साझेदारी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के आरोपों से घिरे गुड्डू चौधरी को चौक पुलिस ने शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत चालान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवारों को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा भी दिलाया है। सेखुई बाजार निवासी राकेश निषाद, प्रमोद यादव और संतोष चौधरी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही गुड्डू चौधरी ने अपने घर पर एक कंपनी का कार्यालय खोलकर साझेदारी और मोटे मुनाफे का झांसा दिया। विश्वास में लेकर अलग-अलग समय पर करीब 13.50 लाख रुपये जमा करा लिए, लेकिन न तो कोई कारोबार शुरू हुआ और न ही उनकी रकम वापस मिली। पीड़ितों का कहना है कि वर्ष 2022 से वे लगातार अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए आरोपी के संपर्क में रहे, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें