फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 27 पीस एंड्रायड मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक नेपाल निवासी युवक को 27 एंड्राएड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी युवक इतनी संख्या में मोबाइल फोन नेपाल में तस्करी की नीयत से ले जा रहा था। पुलिस ने बुधवार की रात गश्त के दौरान शेख फरेंदा गांव के पास एन्ड्रायड फोन बरामद करके आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि बीती रात खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। टीम अभी शेख फरेंदा गांव के पास पगडंडी सीमा पर पहुंची तभी भारतीय सीमा की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। संदेश होने पर छानबीन करने पर उसके पास से 27 अदद एन्ड्रायड फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी अपना नाम दिनेश कलवार निवासी नौडिहवा वार्ड नं. 11 भैरहवा, रुपन्देही, लुम्बिनी, नेपाल बताया। आरोपी को बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार करके सोनौली थाने में प्राथमिकी दर्ज करके न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें