फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 221 गोली नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु कोतवाली सीमावर्ती गांव सलारगढ़ के पास से पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
सिद्धार्थनगर/महराजगंज। एसएसबी 43वीं वाहिनी और कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक युवक को 221 गोली प्रतिबंधित नशीली गोली के साथ पकड़ा है। सीमावर्ती क्षेत्र के सलारगढ़ के पास संदिग्ध दिखने पर बाइक सवार राम मूरत को पकड़ कर पुलिस ने तलाशी ली उसके पास से नशीली दवा बरामद हुई। आरोपी महराजगंज का रहने वाला है। प्राथमिकी दर्ज कर दवा कहां से लेकर आ रहा था और उसे कहां जाना था, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सीमावर्ती इलाके सलारगढ़ के पास स्थित एक होटल के पास एसएसबी के साथ संयुक्त पुलिस जांच चल रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार आता हुआ नजर आया। संदिग्ध लगने पर उसे रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान राममूरत निवासी नई कोट टोला महुआरी थाना नौतनवा जनपद महाराजगंज बताई। तलाशी में उसके कब्जे से 221 गोली प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की गई। इसके साथ ही बाइक, मोबाइल, एक आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और 900 भारतीय और 20 नेपाली रुपये बरामद किए गए। इस मामले में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें