निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर कर सोमवार को आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम तस्करी की नेपाली शराब बरामद कर ली। टीम बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स भारत नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 500 के पास पगडंडी के रास्ते नेपाल से बोरी में अवैध शराब की खेप को भारतीय क्षेत्र में ला रहा है। ऐसे में एसएसबी के साथ रास्ते का घेराबंदी कर तस्करी की 40 बोतल नेपाली शराब को बरामद कर लिया गया है।