सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले की पुलिस ने भारत से तस्करी कर लायी गयी भारी मात्रा में कपड़ा जुटा समेत कई सामान बरामद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए सीज कर दिया है।
डीएसपी भैरहवा कृष्णा कुमार चंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह बंजारा टोले, रोहिणी ग्रामीण नगरपालिका वार्ड संख्या 6, रूपन्देही, जिला पुलिस कार्यालय, क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय धकधाई और पुलिस चौकी पिपराहावा रूपन्देही से तैनात एक संयुक्त दल ने यह कार्रवाई की है।
टीम ने 6,57,550 रुपये मूल्य के लेडीज चप्पल 504 जोड़ी, टीशर्ट 263, रेडीमेड कपड़े मोजा हाफ पैंट सहित 750 पीस थान कपड़ा 1200 मीटर बरामद किया। यह सामान भारत से अवैध रूप से लाया गया था और एक खाली खेत में तिरपाल से ढककर छिपाया गया था। इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया, रूपन्देही को सौंप दिया गया है।