फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों भट्ठियां तोड़ीं, 50 क्विंटल लहन नष्ट

Sun, 21 Feb 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरेंदा क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस एवं आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में भारी मात्रा में कच्ची शराब व बनाने के उपकरण बरामद करते हुए छापेमारी करने वाली टीम ने दर्जनों भट्ठियां तोड़ीं।
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ एसडीएम जयचंद पांडेय व सीओ फरेंदा त्रिलोकी नाथ पांडेय व आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद ने क्षेत्र नगेसरापुर, परगापुर सहित कई गांवों में छापेमारी की। छापेमारी में नगेसरापुर में दो दर्जन से ज्यादा शराब की भट्ठियां तोड़ी गईं। इस दौरान शराब बनाने वाले उपकरण समेत 50 क्विंटल से जयादा लहन नष्ट किया गया।
सीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा। दूसरी ओर पुलिस टीम को आता देख कच्ची शराब के धंधेबाज गांव से भाग निकले। घरों में सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही मिले। टीम में गेना सिंह, अरविन्द त्रिपाठी, दरोगा यादव, बृजगोपाल यादव के साथ महिला पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें