नगर में हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस सीटीटीवी फुटेज का सहारा लेकर चोरों तक पहुंचेगी। एसपी ने गंभीरता से लेते संबंधित थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द पर्दाफाश का निर्देश दिया है। पुलिस मामले में पहले ही अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी स्थित आकाश टेलिकाम से चोरों ने मंगलवार को नकदी समेत लगभग ढाई लाख के सामान चुरा ले गए थे।
मामले में पुलिस ने उसी दिन दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया था। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी पवन कश्यप की नगर के हनुमानगढ़ी रोड पर आकाश टेलिकाम से नाम से दुकान है। बुधवार की सुबह दुकान खोले तो देखा कि छत के रास्ते चोरों ने काउंटर बाक्स में रखा 12 हजार नकद और लगभग ढाई लाख मूल्य के मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिए हैं।
नगर में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटना को लेकर एसपी गंभीर हैं। एसपी भारत सिंह यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाया जाएगा। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर लेगी।