फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धान क्रय केंद्रों पर तौल में सुस्ती, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 4,908 किसानों से कुल 32,788 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी
विज्ञापन

शासन की ओर से 2.28 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य किया गया है निर्धारित
महराजगंज। जिले में धान खरीद की प्रक्रिया की धीमी गति के कारण किसानों को औने-पौने दाम पर व्यापारियों को धान बेचना पड़ रहा है। अब तक 4,908 किसानों से मात्र 32,788 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है। जबकि जिले में शासन की ओर से 2.28 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जनपद में धान की खरीद के लिए कुल 126 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं लेकिन ज्यादातर केंद्रों पर तौल की रफ्तार बेहद धीमी है। पिछले वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2,300 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार समर्थन मूल्य में 69 रुपये की वृद्धि की गई है। किसानों की ओर से धान बिक्री के लिए विभागीय पोर्टल पर 26,725 ऑनलाइन आवेदन किए गए थे, इनमें से 23,490 आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है। 3,235 आवेदन विभिन्न कारणों से लंबित हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मुजुरी में किसानों की परेशानी सबसे अधिक सामने आई है। किसान राधेश्याम ने बताया कि वे लगभग एक सप्ताह से धान तौल के लिए केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन मिलता है। केंद्र प्रभारी तौल की बात करने पर कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते हैं। किसान महेंद्र ने बताया कि वे लगभग 10 दिनों से धान बेचने के लिए परेशान हैं। तौल की बात करने पर केंद्र प्रभारी हीलाहवाली करते हैं। अंगद ने भी अपनी पीड़ा बयां की। उन्होंने बताया कि वे पांच दिनों से साधन सहकारी समिति मुजुरी का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन धान तौल नहीं हुआ।
उठान व्यवस्था भी प्रभावित
जिले में स्थापित क्रय केंद्रों से उठान के लिए कुल 126 वाहन लगाए गए हैं। 16 वाहनों में जीपीएस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है जबकि शेष वाहनों में जीपीएस इंस्टॉल करने की प्रक्रिया जारी है। जिन वाहनों में ट्रैकिंग सिस्टम चालू है, वहां से धान उठान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन कई केंद्रों पर वाहन समय से न पहुंचने से भी तौल कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


सभी केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे धान तौल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। जहां से भी शिकायत मिलेगी, उस केंद्र प्रभारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
- विवेक सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें