फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम बदलने से त्वचा व सांस संबंधी मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों त्वचा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने और खानपान के साथ दैनिक जीवन में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि तेज धूप और बदलते मौसम के कारण लोगों की त्वचा पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। कई मरीजों में शरीर पर चकत्ते, खुजली और एलर्जी जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इन दिनों रोजाना लगभग 30 से 40 मरीज स्किन संबंधी शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले ऐसे मरीजों की संख्या 15 से 20 थी।
उन्होंने कहा कि लोगों को सूर्य की तेज रोशनी से बचना चाहिए तथा बाहर निकलते समय पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर रखना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की भी जरूरत है। इसके अलावा सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। रोजाना करीब 30 मरीज खांसी, जुकाम, सांस फूलने और एलर्जी जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले ऐसे मरीजों की संख्या औसतन 15 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौसम बदलने के दौरान ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। बाहरी और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें