फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिठाई के दुकानों से छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह दुकानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को फरेंदा क्षेत्र में मिठाई की दुकानों पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। साथ ही दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एक मिठाई की दुकान से बर्फी और पेड़ा का नमूना लिया गया। वहीं खोआ एवं पनीर और एक मिठाई की दुकान से भी खोआ एवं पनीर के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा दो मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य केके उपाध्याय ने बताया कि अभियान के दौरान कुल छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें दो विधिक सहित कुल छह नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें