फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपालियों को जुए में शामिल करने का आरोप, भारतीय समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के भैरहवा स्थित एक कैसीनो में नेपाली नागरिकों को कथित रूप से जुए में शामिल करने के मामले में पुलिस ने एक भारतीय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कैसीनो का पिट मैनेजर भी शामिल है। पिट मैनेजर पारस भाटिया हरियाणा के फरीदाबाद का निवासी है। लुंबनी प्रांतीय पुलिस कार्यालय से गठित विशेष टीम ने बृहस्पतिवार की रात सिद्धार्थनगर नगरपालिका-10 स्थित कलिंगा कैसीनो में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैसीनो में नेपाली नागरिकों को प्रवेश देकर जुआ खेलने की अनुमति दी जा रही है। लुंबनी प्रांतीय पुलिस कार्यालय के डीआईजी भूपेंद्र खत्री ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कैसीनो के प्रबंधक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार नेपाली नागरिकों की पहचान म्यागदी के बेनी नगरपालिका-7 निवासी नारायण घरती (48), पोखरा निवासी रोशन केसी (47), सुदीप आचार्य (39), बुटवल निवासी रामू श्रेष्ठ (46) और चंद्र नारायण श्रेष्ठ (36) के रूप में हुई है। इसके अलावा भारत निवासी पारस भाटिया (25) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, भाटिया कैसीनो में पिट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पारस भाटिया हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। बताया कि पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कैसीनो में नेपाली नागरिकों को जुआ खेलने की अनुमति किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें