फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में छह गैरहाजिर, डीएम ने मांगा जवाब

Fri, 29 Jun 2018 12:07 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
निरीक्षण में छह गैरहाजिर, डीएम ने मांगा जवाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को चार कार्यालयों व एक गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों में जहां छह लोग गैरहाजिर मिले, वहीं ग्राम पंचायत महुआरी में शौचालयों के निर्माण की खराब प्रगति देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अनुपस्थित मिले चकबंदी अधिकारी, नलकूूप के अधिशासी अभियंता, बृजमनगंज ब्लॉक के बीडीओ व एडीओ सहकारिता से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, सीएचसी बनकटी के परामर्शदाता विनोद गुप्ता व नलकूप के मुंशी मिथिलेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई का संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी दिया। 
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण् सुबह 10.10 से 11.56 बजे तक किया। आनंदनगर स्थित बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता नलकूप कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता के अलावा मुंशी मिथिलेश कुमार भी गैरहाजिर मिले। इस पर डीएम ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व नलकूप के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं पर अधिशासी अभियंता नलकूप को विभाग के मुंशी मिथिलेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के निरीक्षण के दौरान परामर्शदाता विनोद गुप्ता गैरहाजिर मिले। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया गैरहाजिर परामर्शदाता से स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई करें। बीडीओ कार्यालय बृजमनगंज के निरीक्षण के दौरान खुद बीडीओ पीएन द्विवेदी व एडीओ सहकारिता गैरहाजिर रहे। इस पर डीएम ने बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया कि एडीओ सहकारिता के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें