फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बारिश का इंतजार

Thu, 28 Jun 2018 01:04 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
किसानों को बारिश का इंतजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम विभाग मानसून जल्द आने की उम्मीद जता रहा है लेकिन किसानों को चिंता धान की फसल की रोपाई की है। अब तक तीस प्रतिशत किसान बारिश के इंतजार में धान की रोपाई कर पाए हैं और 70 प्रतिशत रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, अच्छी बारिश होने की उम्मीद से किसान इस बात से खुश हैं फसलों की सिंचाई में संभव है कम खर्च पड़े। जिले में इस वर्ष एक लाख पैंसठ हजार हेक्टेयर में धान की फसलों की खेती होगी। वहीं तीन हजार एमटी यूरिया और तीन हजार पांच सौ एमटी डाई गोदाम में उपलब्ध है। 1032 किमी लंबी 108 नहरों में पानी तो है लेकिन किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यह भी किसानों के लिए समस्या बनी हुई है। कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव के बाद भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई। इसे लेकर किसान परेशान हैं। धूपछांव और हवा में नमी से हर रोज हल्की फुल्की बूंदा बांदी से किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही जिले में मानसून दस्तक देगा और बेहतर बारिश होगी, इससे धान की रोपाई तेज होगी। बुधवार को सुबह शहर समेत आसपास के गांवों में हल्की बारिश हुई। चेहरी गांव के किसान संतराज निषाद ने कहा कि मौसम का मिजाज देख लग रहा कि बारिश अच्छी होगी। अगर बारिश हो जाती है तो रोपाई शुरू हो जाएगी। नहरों में पानी जगह जगह बांध कर रोक दिया जा रहा है, जिससे नहरों का पानी खेतों तक पहुंच नहीं पा रहा है। नर्सरी डालने के लिए पंपिंग सेट से सिंचाई करना पड़ी है। ठूठीबारी के किसान भुनेश्वर प्रसाद कहते हैं कि बुधवार को हल्की बारिश से उमस बढ़ गई। अगर अच्छी बरसात हुई होती रोपाई शुरू हो जाती। बारिश के इंतजार में रोपाई पिछड़ रही है। उधर, सदर, निचलौल तहसील क्षेत्र के कुछ हिस्सों में  करीब 30 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि मानसून दस्तक दे चुका है। जिले में भी जल्द ही बेहतर बारिश होने की उम्मीद है। 29 जून को मानसून आने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लग रहा है कि अनुमानित तिथि से पहले भी अच्छी बारिश हो सकती है। किसानों के लिए मानसून की पहली बारिशत लाभदायक साबित होगी।उप निदेशक कृषि गणेश दूबे ने बताया कि जिले में रोपाई अभी 70 प्रतिशत शेष है। किसान अच्छी बारिश के इंतजार में हैं। कुछ किसान तो पंपिंग सेट और नहरों के पानी से धान की रोपाई कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले खाद की कोई कमी नहीं है। सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले में जल्दी ही अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें