फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा के लाल ने जीता बास्केटबॉल का राष्ट्रीय खिताब

Mon, 12 Feb 2024 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय मीराबाई नगर स्टेट चौक निवासी देवेश जायसवाल ने 73वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 4 से 11 फरवरी को उड़ीसा के भुवनेश्वर मे आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

सिसवा कस्बा निवासी अमरचंद जायसवाल के पुत्र देवेश के उम्दा प्रदर्शन ने उत्तर प्रदेश की टीम को इस खिताब को जीतने में अहम योगदान दिया है। उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके टीम को बधाई दी। उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने लीग मैच के प्रतिद्वद्वी केरल, मिज़ोरम, मध्य प्रदेश व पंजाब को बड़े अंतर से शिकस्त देने में सफलता अर्जित की। फाइनल में देवेश ने अपनी टीम के लिये 10 अंक अर्जित किया।
देवेश वर्तमान में भारत सरकार के उपक्रम स्पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सांई) के वाराणसी केंद्र से बास्केटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। देवेश के पिता अमरचंद जायसवाल रोडवेज में लेखाकार पद पर कार्यरत हैं व माता आभा देवी गृहणी हैं। देवेश के चाचा अरविंद जायसवाल ने बताया कि बचपन से ही देवेश की प्रतिभा को पहचान कर बास्केटबॉल खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया माता-पिता व कोच की प्रेरणा से देवेश लगातार इस खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इस उपलब्धि पर दयाशंकर जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, अभय, आदित्य व आनंद ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें