फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गड्ढामुक्त होगा सिसवा मार्ग, पोखरी की बदलेगी सूरत

Sat, 09 Mar 2024 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। उपनगर में सिसवा मुख्य रोड से कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तक सीसी रोड का निर्माण 52 लाख की लागत से कराया जाएगा। वहीं वार्ड नंबर पांच में पोखरी का सुंदरीकरण भी 18 लाख से होगा। टेंडर प्रकाशन हो चुका है। जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उपनगर में सुभाष चौक से सिसवा जाने वाली मुख्य रोड से डपिंग ग्राउंड तक करीब 200 मीटर तक पर गड्ढे की भरमार है। इस रास्ते से साधन तो क्या पैदल जाना भी मुश्किल हो जाता है। बरसात के समय में सड़क कीचड़ से सन जाती है और गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे लोगों का जाना-जाना दूभर हो जाता है। उक्त सड़क की स्थिति को देखते हुए नगर प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर नगर पंचायत द्वारा कराया गया ताकि नगर में निकला कूड़ा आसानी से डंपिंग ग्राउंड तक जा सके।
नगरवासी दीपू यादव, लाल बाबू रौनियार, राधेश्यान गुप्त, केशव जायसवाल, अनिल तिवारी आदि ने कहा कि आने वाले दिनों में समस्या दूर हो जाएगी। नगर प्रशासन ने वार्ड नंबर पांच में अतिक्रमण को देखते हुए वार्डवासियों के मार्ग पर बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से पास हुआ की उक्त पोखरी का सुंदरीकरण आवश्यक है। इसके तहत 18 लाख रुपये की लागत से पोखरी के सुंदरीकरण के लिए नगर प्रशासन ने टेंडर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए टेेंडर का प्रकाशन हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें