निचलौल। नेपाल के सीमावर्ती ग्रामसभा बहुआर कला में सिसवा के विधायक प्रेम सागर पटेल ने फीता काटकर नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में संतुलित क्षेत्रीय विकास पूर्वांचल निधि योजना के तहत बहुआर कला पंचायत भवन से पश्चिम विनय पटेल के घर तथा नरेंद्र दीक्षित और वीरेंद्र यादव के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सामने क्षेत्र की अन्य समस्याएं भी रखीं। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अंबरीश तिवारी ने किया। बिरहा गायिका सुमन पाल ने बिरहा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। लोगों ने विधायक का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण विभाग प्रांत खंड प्रवीण कुमार भारती, एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद, सेक्रेटरी अब्दुल्लाह अंसारी, नरेंद्र पटेल, गुड्डू पटेल, रवि प्रताप, परशुराम पटेल, मोहनलाल मद्धेशिया आदि की मौजूदगी रही।