फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों का सर्वे करने में सिसवा तेज, फरेंदा धीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसानों के सर्वे में सिसवा तेज, फरेंदा धीमा
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में गन्ना किसानों के सर्वे को समय से पूरा कराने के लिए जिम्मेदारों की ओर से नियमित रूप से पहल जारी है। अब तक जिले में 17,672 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 8409 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल का सर्वे किया जा चुका है। सर्वे करने में सिसवा परिषद की रफ्तार सबसे तेज जबकि फरेंदा की रफ्तार धीमी है। 10 जून तक सर्वे को पूरा करने के उद्देश्य से जिम्मेदारों को सर्वे की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में इस बार कुल 17,672 हेक्टेयर से अधिक गन्ने के क्षेत्रफल का सर्वे कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सर्वे के लिए सिसवा परिषद में 17 टीम, घुघली परिषद में 10 टीम, गड़ौरा में पांच टीमें एवं फरेंदा में एक टीम लगाई गई है। सर्वे को प्रत्येक दशा में 10 जून को पूरा करना है। ऐसे में सर्वे में जुटे कर्मी इसे पूरी तत्परता के साथ पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सर्वे के लक्ष्य व प्रगति की स्थिति (हेक्टेयर मेें)
परिषद का नाम लक्ष्य प्रगति
सिसवा 9537 5144
घुघली 5095 2211
फरेंदा 362 111
गड़ौरा 2678 943
कोट
गन्ना किसानों के क्षेत्रफल का वास्तविक निर्धारण करने के लिए सर्वे का कार्य 10 जून तक पूरा कराया जाना है। सर्वे कार्य में जुटे कर्मी, इसे समय से पूरा कराना सुनिश्चित करें।
-जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें