फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाई की कलाई पर बहनों ने बांधी अटूट रिश्ते की डोर

Sun, 10 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
दरहटा में भाई के कलाई पर राखी बांधती बहन।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले भर में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व उल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाया फिर कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। जिला कारागार में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन की धूम रही। सुबह से ही रंग-बिरंगे परिधानों में बहन भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर सुरक्षा का संकल्प लिया। वाट्सएप एवं फेसबुक पर रक्षाबंधन की बधाई का दौर दिन भर चलता रहा।
जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने अधिकारियों और अन्य स्टाफ को राखी बांधी गई।
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, मिठौरा क्षेत्र के हरपुर खुर्द, मठिया, बसवार, मधुबनी, दरहटा, सदर के बागापार, लखिमा थरुआ, रामपुर बुजुर्ग, कटहरा सहित आसपास के गांवों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उत्साह और भाई-बहन के स्नेह के साथ धूमधाम से मनाया गया।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, कई बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु व उन्नति की कामना के लिए व्रत भी रखा। नगर की दर्जनों महिलाओं ने पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान को उनके नगर स्थित आवास पर पहुंचकर राखी बांधी और उनसे सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, सीमा पर एसएसबी 22वीं वाहिनी की महिला जवानों ने ड्यूटी के दौरान छुट्टी नहीं मिलने पर साथी पुरुष जवानों को राखी बांधी।
शनिवार की सुबह एसएसबी कैंप कार्यालय मेन गेट पर एसएसबी महिला जवानों ने अपने साथी जवानों को राखियां बांधी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें