फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब! चकमार्ग की जमीन पर कब्जा कर रहे दबंग, डीएम ने एसडीएम को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 56 मामलों में दो का निस्तारण हुआ
विज्ञापन

फरेंदा। साहब! सरकारी अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज जमीन पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे है। आरोपियों ने पक्का निर्माण भी करा लिया है। चकमार्ग पर आवागमन भी बाधित हो रहा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
यह बातें बाजारडीह के पकरडीहा निवासी विद्यावती पांडेय ने सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहीं। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले की जांच एसडीएम को देते हुए निस्तारण का आदेश दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में स्थित गाटा संख्या 102 सरकारी अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है, जो दलित आबादी से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ता है। यह रास्ता ग्रामीणों व किसानों के खेतो तक आने जाने का मुख्य मार्ग है। वर्तमान समय में गांव के ही दबंग किस्म के लोग अपने गाटा संख्या 104 की आड़ में चकमार्ग 102 पर बढ़ कर खेती करने के साथ ही पक्का निर्माण कर लिए हैं। जिससे लोगों को परेशानी है।
वहीं बनकटी निवासी राकेश यादव ने जल जीवन मिशन पानी की टंकी का निर्माण विगत चार वर्षो से अधर में लटका है। जबकि आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई हो गई है। उन्होंने शीघ्र निर्माण पूर्ण कर सप्लाई बहाल कराने की मांग की है। बृजमनगंज के धरैचा निवासी राम कैलाश यादव ने कंपोजिट विद्यालय धरैचा के प्रधानाचार्य पर स्वतंत्रता दिवस के दिन मनमानी तरीके से ध्वजारोहण करीब 11 बजे करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के छितही बुजुर्ग निवासी जोखन ने गांव के कुछ लोगों पर नवीन परती पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सभी मामलों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया। इस मौके पर कुल 56 मामले आए, जिसमें से दो मामले का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, एसडीएम प्रेमशंकर पांडेय, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, सीओ दीपशिखा वर्मा, ईओ अनुज कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें