फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साहब! रात में अस्पताल में नहीं मिलते फार्मासिस्ट

Sun, 20 Oct 2024 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और दो पीएचसी अस्पतालों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर महंथ का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज कराने आए एक मरीज ने सीएमओ को बताया कि यहां के फार्मासिस्ट रात्रि निवास नहीं करते हैं। लोगों की तबीयत खराब होने से सुविधा नहीं मिल रही है। इस दौरान स्वीपर चौकीदार अनीता अनुपस्थित रहीं। एएनएम विजय लक्ष्मी के प्रसव पंजिका का अवलोकन करने पर जानकारी हुई कि दोनों एएनएम ने अलग-अलग प्रसव पंजिका बनाया है। इसमें प्रसव पंजिका अपूर्ण पाई गई। इसी तरह सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर का निरीक्षण किया।
यहां पर मौजूद मरीजों ने शिकायत किया कि फार्मासिस्ट रात को रुकते नहीं है। उन्होंने निर्देशित किया है कि रात को सभी चिकित्सक अस्पताल में रुके नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक का जायजा लिया। उन्होंने औषधि कक्ष, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एक्स-रे मशीन व हेल्थ एटीएम खराब मिली। उन्होंने इसे तत्काल दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुघली का सीएमओ ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल पहुंच सीएमओ डाॅ. श्रीकांत शुक्ला ने उपस्थिति रजिस्टर देखा। इसके बाद बारी-बारी से इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, औषधि भंडार कक्ष, वितरण कक्ष, टीकों के रख-रखाव, ऑक्सीजन प्लांट, ओपीडी रजिस्टर, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया।
सीएमओ ने कहा कि रोगियों के उपचार में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधीक्षक डाॅ. अमित सिंह से कहा कि रोगियों के सेवा के लिए सभी तत्पर रहें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर डाॅ. अमित विक्रम सिंह, फार्मासिस्ट बलिराम साहनी, एलटी बृजेश शर्मा, नेत्र परीक्षक फैयाज अली, स्टॉप नर्स शिल्पा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें