फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : मतदाताओं की समस्याओं को सुनकर किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चल रहे मैपिंग नोटिस की सुनवाई के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में मतदाता तहसील पहुंचे। यहां सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण किया।
विज्ञापन

एसआईआर प्रपत्र भरने के दौरान जिन मतदाताओं ने 2003 की मतदाता सूची से स्वयं के या अपने माता-पिता के होने की मैपिंग नहीं दर्शाई है, उन्हें साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भेजा गया था। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से लोग सुबह 8 बजे से ही तहसील पहुंच कतारों में लग जा रहे हैं। बुधवार को भी महिलाएं तहसील में अपनी बारी आने के इंतजार में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर घंटों कतारों में ही खड़ी रहीं। देर शाम तक अधिकारी वैध प्रपत्र लेकर पहुंचे मतदाताओं की सुनवाई करते रहे। एसडीएम नवीन प्रसाद ने कहा कि मतदाताओं को हर स्तर से सहूलियत देने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी वैध मतदाता एसआईआर प्रक्रिया से वंचित नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें