फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : 73,274 मतदाताओं को खोज रहे बीएलओ, चस्पा करेंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान के तहत 73,274 मतदाता बीएलओ के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। बीएलओ के ढूंढने के बाद भी इनका पता नहीं चल रहा है। अभियान में 2084 बीएलओ लगे हैं। अब तक 57,009 मृत और 38,608 डूप्लीकेट मतदाता मिले हैं। जो मतदाता नहीं मिले हैं, उनके नाम की सूची पंचायत भवन पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर तक 16,86,539 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। यह कुल गणना प्रपत्रों का 85 प्रतिशत है। शिफ्टेड, मृत और अन्य कारणों से निर्वाचक नामावली से कई मतदाताओं को बाहर किया गया है। जिले में कुल 19,92,459 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया गया था। अभियान के दौरान 57,009 मतदाता मृत मिले। इनका नाम सूची से हटाया गया। वहीं 1,29,165 मतदाता ऐसे मिले हैं जो शिफ्ट हो चुके हैं। इनमें शादी होने के बाद ससुराल जाने वाले युवतियां और नौकरी करने वाले लोग शामिल हैं। अभियान के दौरान कई ऐसे नाम मिले हैं जिन्हें ढूंढना पड़ रहा है। ऐसे मतदाताओं की तलाश बीएलओ के लिए सिरदर्द बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें