महराजगंज। बुधवार को उत्तर प्रदेश दिवस 2024 के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल शिक्षक बीरन प्रसाद व उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने किया।
खो-खो प्रतियोगिता का प्रथम मैच बालिका वर्ग में सिंहपुर मिठौरा और निचलौल के बीच खेला गया। इसमें सिंहपुर मिठौरा विजयी हुई। बालिका वर्ग का दूसरा मैच महराजगंज इंटर कॉलेज और आरके सनशाइन एकेडमी महराजगंज के बीच खेला गया, जिसमें आरके सनशाइन एकेडमी की टीम विजयी रही।
बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में सिंहपुर मिठौरा एवं आरके सनशाइन एकेडमी महराजगंज की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें सिंहपुर मिठौरा की टीम विजयी रही। बालक वर्ग खो-खो में सिंहपुर मिठौरा एवं आरके सनशाइन एकेडमी टीम बी महराजगंज के बीच प्रथम मैच खेला गया, जिसमें सिंहपुर मिठौरा की टीम विजयी रही। दूसरा मैच सोनाड़ी खास और महराजगंज इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें सोनाड़ी खास की टीम विजयी रही।
बालक वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल मैच सरस्वती इंटर कॉलेज, इलाहाबाद, महाराजगंज एवं सिंहपुर मिठौरा के बीच खेला गया। इसमें सरस्वती इंटर कॉलेज, इलाहाबाद, महराजगंज की टीम विजयी रही। द्वितीय सेमीफाइनल मैच सोनाड़ी खास और आरके सनशाइन एकेडमी टीम ए के बीच खेला गया। इसमें आरके सनशाइन एकेडमी महराजगंज की टीम विजयी रही। निर्णायक मंडल में आसिफ इकबाल, अबुफजल, रिजवान अहमद फैजी, अजय वर्मा, अजीत कुमार राय रहे।