फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कस्बे में सिख समुदाय ने प्रभात फेरी निकाली

Fri, 29 Dec 2023 06:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाश पर्व को लेकर नौतनवा कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से सिख समुदाय के लोगों ने शुक्रवार सुबह निशान साहिब की अगुवाई में नगर में प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी कस्बे के जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक, लोहिया नगर वार्ड से अटल चौक, घंटाघर चौक, भगतसिंह चौक से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


सिख समुदाय के लोगों ने निकाली गई प्रभातफेरी में महिला, पुरुष व बच्चे ढोलक व झांझ की धुन पर शबद-कीर्तन का गायन करते हुए चल रहे थे। इसमें बीच-बीच में 'वाहे गुरुजी खलासा वाहे गुरु जी की फतह' के बुलंद नारे लगाए जा रहे थे। कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह बाबी ने बताया कि पांच जनवरी को श्री गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक प्रतिदिन सुबह नगर के विभिन्न हिस्सों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। चार जनवरी को भव्य शोभायात्रा व प्रकाश पर्व के दिन गुरुद्वारा में कथा, कीर्तन व लंगर के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान रंजीत सिंह छबड़ा, सतपाल सिंह राजपाल, कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, जसपाल सिंह, गुरुचरण सिंह, मनजीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें